शिल्पा शिरोडकर
- फोटो : Twitter
शिल्पा शिरोडकर को साल 1990 में आई फिल्म 'किशन कन्हैया' से पहचान मिली। फिल्म में शिल्पा ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। फिल्म के एक गाने ‘राधा बिना’ में उन्होंने पारदर्शी साड़ी पहनी थीं। इस सीन के बाद वो लोगों के जेहन में बस गई थीं और उन्हें रातों रात पहचान मिल गई। इस फिल्म में लीड एक्टर अनिल कपूर थे। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो शिल्पा ने सबसे ज्यादा फिल्में मिथुन चक्रवर्ती के साथ की हैं। इनमें 'हिटलर', 'भ्रष्टाचार', 'अपने दम पर', 'रंगबाज', 'जीवन की शतरंज', 'त्रिनेत्र', 'स्वर्ग यहां नर्क यहां' और 'पाप की कमाई' शामिल हैं। अभिनेत्री की हिट फिल्मों की बात करें तो वो 'हम', 'दिल ही तो है', 'आंखें', 'खुदा गवाह', 'गोपी-किशन', 'हम हैं बेमिसाल', 'बेवफा सनम', 'मृत्युदंड' और 'दंडनायक' हैं।