फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म में अक्षय के साथ बोल्ड सीन दे चर्चा में आई थी ये हीरोइन, अब हो गई है ऐसी

Mon, 22 May 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
शांति प्रिया और अक्षय कुमार
क्या आपको फिल्म 'सौगंध' याद है ? 1991 में आई ये फिल्म अक्षय कुमार की पहली फिल्म थी। ये फिल्म तो कुछ खास चली नहीं लेकिन इस फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए थे। इसी फिल्म के जरिए शांति प्रिया नाम की एक हीरोइन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

2 of 5
शांति प्रिया
फिल्म में अक्षय के साथ शांति प्रिया की केमेस्ट्री और उनके लुक्स को काफी नोटिस किया गया। इस फिल्म में अक्षय और शांति प्रिया के बीच एक बोल्ड किस भी था जिसने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन

3 of 5
शांति प्रिया
जहां इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद अक्षय को 'खिलाड़ी' सीरीज ने उबार दिया और स्टार बना दिया वहीं शांति प्रिया संघर्ष करती रह गईं। क्या आप जानते हैं कि असल में शांति प्रिया कौन हैं और आजकल क्या कर रही हैं ?

4 of 5
शांति प्रिया
शांति प्रिया जब बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाईं तो उन्होंने शादी कर ली और फिल्मों को अलविदा कह दिया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2004 में उनके पति की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। पति की मौत के बाद सारा भार शांति प्रिया के कंधों पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शांति प्रिया
शांति प्रिया को अपने दो बेटों को भी पालना था और यही सोचकर उन्होंने 2008 में वापसी की। वो 'माता की चौकी' और 'द्वारिकाधीश' जैसे दो टीवी शोज में नजर आईं। शांतिप्रिया की आखिरी फिल्म 2011 में आई थी और तब से अभी तक उनकी अगली फिल्म या प्रोजेक्ट के बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें