फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया सेन की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज को फैंस कर रहे पसंद

Wed, 10 Mar 2021 09:40 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रिया सेन - फोटो : Instagram
'चूड़ी जो खनकी हाथों में', 'याद पिया की आने लगी हाए भीगी-भीगी रातों में' से धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस रिया सेन आपको याद ही होंगी। रिया सेन ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वो अपनी ग्लैमरस फोटोज से हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इन दिनों रिया सेन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका हॉट और ग्लैमरस अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
रिया सेन - फोटो : Instagram
एक्ट्रेस रिया सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं हैं। यही वजह है कि वो अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
रिया सेन - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर रिया सेन की जबरदस्त फैन फॉलोइंड है। अभिनेत्री के फैंस उनके इस बोल्ड लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस उनकी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

4 of 7
रिया सेन - फोटो : Instagram
रिया सेन ने फिल्म 'स्टाइल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उनकी मुख्य फिल्मों में 'झंकार बीट्स' और 'अपना सपना मनी मनी' है। रिया ने अपने करियर में 30 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। लेकिन बाद में फिल्मों से दूरी बना ली।
विज्ञापन

5 of 7
रिया सेन - फोटो : Instagram
एक बार रिया ने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'कई हिट फिल्में देने के बाद उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में कीं, जिसे करने में वह सहज नहीं थीं और शायद इसलिए लोगों को लगने लगा कि वह अच्छी एक्ट्रेस नहीं हैं।' 
विज्ञापन

6 of 7
रिया सेन - फोटो : Instagram
रिया ने ये भी कहा था कि, 'एक समय में मैंने कई सारी बॉलीवुड फिल्में की थीं, जिसमें सेक्सी दिखने, कपड़े और मेकअप आदि को लेकर मैं फिट नहीं थी। मुझे 'सेक्सी' और 'बोल्ड' जैसे लेबल मिले थे। मुझे इससे डर लगता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिया सेन - फोटो : Instagram
बता दें रिया महज 16 साल की थी, जब वह फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक एलबम 'याद पिया की आने लगी' में नजर आईं थीं। साल 2017 में रिया ने शिवम तिवारी से शादी कर ली थी। शिवम पेशे से फोटोग्राफर हैं। आखिरी बार रिया सेन साल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई सीरीज 'पति पत्नी और वोह' में नजर आई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें