फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अंदर से बेहद खूबसूरत है प्रियंका चोपड़ा का मुंबई वाला घर, जैकलिन फर्नांडीस को दिया है रेंट पर

Sat, 21 Aug 2021 09:54 AM IST
संकल्प सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैकलिन फर्नांडीस हाउस पिक्स - फोटो : youtube/Jacqueline Fernandez
जैकलिन फर्नांडीस ने हाल ही में अपने नए अपार्टमेंट के खूबसूरत वीडियो को यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया है। आपको बता दें कि ये वही अपार्टमेंट है जिसमें कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा रहा करती थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंदर से उनका ये नया अपार्टमेंट काफी सुंदर दिख रहा है। जैकलिन हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में शिफ्ट हुई हैं। गौरतलब बात है कि जैकलिन द्वारा रेंट पर लिए गए इस अपार्टमेंट में प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के दिनों में रहा करती थीं। वहीं अब इसमें जैकलिन रहती हैं। 

बॉलीवुड की ये अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास चीजों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के बीच शेयर करती हैं। इसी कड़ी में उनके अपार्टमेंट का ये नया वीडियो भी काफी तेजी से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जैकलिन के फैंस उनके इस नए अपार्टमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जैकलिन फर्नांडीस हाउस पिक्स - फोटो : youtube/Jacqueline Fernandez
वीडियो में देखा जा सकता है उनका ये अपार्टमेंट काफी बड़ा है। इसमें कई तरह की विशेषताएं भी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैकलिन अपने कैमरे के साथ एक वर्टिकल गार्डन में जाती हैं, जिसमें कई तरह के पेड़ पौधों को अच्छे से सजाया गया है। 

देखें वीडियो

विज्ञापन

3 of 5
जैकलिन फर्नांडीस हाउस पिक्स - फोटो : youtube/Jacqueline Fernandez
रिपोर्ट की मानें तो ये घर एक कर्मयोग बिल्डिंग में लोकेटेड है। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इससे पहले जैकलिन बांद्रा के इलाके में किराए के अपार्टमेंट में रहा करती थीं। 

4 of 5
जैकलिन फर्नांडीस हाउस पिक्स - फोटो : youtube/Jacqueline Fernandez
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंदर से उनके अपार्टमेंट में रहने लायक काफी बड़ी जगह है। सीलिंग को काफी अनोखे ढंग से डिजाइन किया गया है। स्टोन के कॉलम देखने में काफी स्टनिंग लग रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो जैकलिन अपने इस नए अपार्टमेंट के लिए करीब 6.78 लाख रुपये हर महीने किराया देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकलिन फर्नांडीस हाउस पिक्स - फोटो : youtube/Jacqueline Fernandez
उनके इस अपार्टमेंट में 5 बेड रूम हैं। इसके अलावा वहां से एक खूबसूरत सी व्यू भी देखा जा सकता है। पर्दे पर सलमान खान की राधे फिल्म के एक सॉन्ग में जैकलिन अंतिम बार दिखी थीं। उनकी कई अपकमिंग फिल्में भूत पुलिस, सर्कस, अटैक, बच्चन पांडे और राम सेतु आने वाली हैं। वहीं बात अगर प्रियंका चोपड़ा की करें तो वो इस समय यूके में पति निक जोनस के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें