हिंदी और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद दूसरी भाषाओं के म्यूजिक वीडियो और फिल्मों की तरफ कदम बढ़ा चुकीं खूबसूरत अभिनेत्री प्राची तेहलान की घरेलू जिंदगी में इन दिनों में अलग तरह की हलचल है। दो साल पहले अपने परिचित रोहित सरोहा के साथ शादी करने वाली अभिनेत्री प्राची तेहलान ने दिल्ली पुलिस के पास अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रशांत विहार थाने में दर्ज कराई गई इस शिकायत के साथ प्राची ने एक वीडियो भी थाने में जमा किया है, जिसमें एक शख्स अवैध हथियार चलाते देखा जा सकते हैं। पुलिस ने प्राची की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है। प्राची के करीबी सूत्र बताते हैं कि वह इन दिनों काफी डरी हुई हैं और घर से बाहर भी कम ही निकल रही हैं।