जहां चार यार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विनोद बच्चन की ‘जहां चार यार’
शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी की रोज की खींचतान के बीच दोस्ती को बेहतरीन तरीके से दिखाती फिल्म 'फिल्म 'जहां चार यार' में चर्चित अभिनेत्रियों स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा की मजेदार यात्रा दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म राष्ट्रीय सिनेमाघर दिवस यानी 16 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों के बीच गजब का रेस्पांस मिला है और किटी पार्टियों, जिम और योग केंद्रों पर महिलाओं के बीच फिल्म का काफी चर्चा होती दिख रही है। निर्माता विनोद बच्चन कहते हैं, 'जहां चार यार' सिर्फ चार महिला मित्रों की कहानी नहीं है, यह एक मनोरंजक कहानी है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। यह वास्तव में दर्शकों को अपने बैग पैक करने और अपने दोस्तों के साथ एक साहसिक यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित करेगी।