फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sofia Birthday: सोफिया ने इंटीरियर डिजाइनर व्लाद स्टेनेसकाऊ की थी शादी, सालभर बाद ही अलग हो गईं थीं राहें

Tue, 06 Dec 2022 12:48 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोफिया हयात - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया हयात अक्सर अपनी बोल्ड इमेज के चलते चर्चा में रहती है। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस 7 में नजर आ चुकी सोफिया हयात ज्यादातर विवादों में रही हैं। आज अदाकारा सोफिया हयात का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम आपको उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे...
विज्ञापन

2 of 6
सोफिया हयात - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 7 की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनका कई विवादों से नाता रहा है। सोफिया ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते से लेकर नन अवतार और बोल्ड तस्वीरें साझा करने सहित कई बार सुर्खियों में आ चुकी हैं। वह कैश एंड कैरी, नच ले लंदन और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें बॉलीवुड में कोई बड़ी पहचान नहीं मिली। 
विज्ञापन

3 of 6
सोफिया हयात - फोटो : सोशल मीडिया
सोफिया साल 2012 में उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि रोहित शर्मा और उनकी मुलाकात लंदन के एक होटल में हुई थी और इस दौरान दोनों ने साथ में डांस किया था। सोफिया ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि जब रोहित शर्मा ने मीडिया के सामने यह साफ कह दिया था कि उनके और मेरे बीच कोई रिश्ता नहीं है तब उन्हें और भी बड़ा झटका लगा था। सोफिया को रोहित के इस बयान का बहुत बुरा लगा और उन्होंने रोहित से रिश्ता खत्म कर दिया। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने इस रिश्ते पर कभी किसी प्रकार की कोई बात नहीं की है।

यह भी पढ़ें: पानी की चमत्कारी दुनिया दिखाने के लिए पहली बार हुआ ये प्रयोग, देखिए भीमकाय कुंड की तस्वीरें

4 of 6
सोफिया हयात - फोटो : सोशल मीडिया
सोफिया ने दावा किया था कि वह रोहित शर्मा और अपने रिश्तों के बारे में किताब लिख रही हैं। सोफिया ने कहा कि रोहित के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया है और रोहित उनको डेट भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था 'रोहित मुझ पर दिलों जान से मरते थे और हम दोनों में बहुत ही करीबी रिश्ता था, हमने साथ में बहुत वक्त गुजारा, लेकिन एक दिन दोस्तों के बीच उन्होंने मुझे अपना फैन बताकर परिचय दिया तो मेरा दिल टूट गया और हम दोनों में दूरियां पैदा होने लगीं।'

यह भी पढ़ें:  कादरी गोपालनाथ ने कर्नाटिक संगीत को सैक्सोफोन पर दिलाई थी नई पहचान, 20 वर्ष तक की थी मेहनत
विज्ञापन

5 of 6
सोफिया हयात - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं सोफिया ने मई 2016 में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातोंरात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। हालांकि उनके सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लोगों ने उनपर खूब सवाल उठाये थे।

यह भी पढ़ें:  लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद गुमनामी में खो गए 90 के दशक के ये सितारे, पहचान पाना भी हुआ मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोफिया हयात - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद सोफिया हयात ने साल 2017 में इंटीरियर डिजाइनर व्लाद स्टेनेसकाऊ से शादी की थी। जो कि उनसे उम्र में 10 साल छोटे थे। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार पैदा होने लगी थी। सोफिया ने पति पर इस दौरान कई गंभीर आरोप लगाए थे। सोफिया ने कहा था कि व्लाद स्टेनेसकाऊ उनके साथ मारपीट करते थे और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए यह भी कहा कि वो अपना बच्चा खो चुकी हैं। अपने पति के बारे में सोफिया ने कहा, 'वो शैतान था और एक चोर भी'। ऐसे में सोफिया ने पति से अलग होने का फैसला लिया और एक साल के भीतर ही 2018 में दोनों की राहें अलग हो गईं। इतना ही नहीं सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए पति व्लाद की सारी असलियत बताई। उन्होंने लिखा, 'उसने कहा कि वो एक इंटीरियर डिजाइनर है और महल डिजाइन किए हैं, उसने झूठ बोला, वो कर्जे में डूबा था। उसने कहा कि वो मुझसे प्यार करता है, लेकिन वो झूठा निकला'।

यह भी पढ़ें: विदेशी नौकरी छोड़ फिल्मों में रखा कदम, निर्देशक ही नहीं बेहतरीन एक्टर भी हैं शेखर कपूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें