फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 के दशक की ये हीरोइन नहीं संभाल पाई अपना स्टारडम, लोगों को देखकर भागने लगती थी

Wed, 17 Apr 2019 08:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
libi rana
60 और 70 के दशक में कई हीरोइनें रहीं जिन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर अपना दमखम दिखाया । इनमें मुमताज से लेकर परवीन बॉबी, जीनत अमान जैसी कई हीरोइनें शामिल थीं । उसी दौर में एक ऐसी हीरोइन रही जिसने छोटी-छोटी भूमिकाओं के दम पर ही ऐसी पहचान पा ली कि हर कोई उसका फैन हो गया था।
विज्ञापन

2 of 7
libi rana
ये हीरोइन थीं लीबी राणा यानि निवेदिता। लीबी राणा ने 60 के दशक में 'तू ही मेरी जिंदगी', 'फरिश्ता', 'ज्योति', 'धरती कहे पुकार के' और 'धुंध' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों ने लीबी राणा को एक अलग पहचान दी। फिल्म 'ज्योति' में एक्टर संजीव कुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी सराहा गया । 
विज्ञापन

3 of 7
libi rana
लेकिन बॉलीवुड का इतिहास रहा है कि कोई भी एक्टर-एक्ट्रेस लंबे समय तक अपने स्टारडम को बरकरार नहीं रख पाता । लीबी राणा के साथ भी ऐसा ही हुआ । लीबी राणा के सितारे गर्दिश में पहुंचे तो लोग उनसे कन्नी काटने लगे । 

4 of 7
libi rana
फिल्मों में जब लीबी राणा का सितारा धुंधलाने लगा तो लोग उन्हें भूल गए। वो अब इस दुनिया में है भी या नहीं इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। लीबी राणा की कहानी काफी दुख भरी है । कभी जिस हीरोइन की अदाओं पर लोग मर-मिटते थे, एक वक्त ऐसा भी आया जब वो लोगों के सामने आने से कतराने लगी।
विज्ञापन

5 of 7
libi rana
कोई अगर उन्हें पहचान भी ले कि वो लीबी राणा यानि निवेदिता हैं, वही लीबी जिसकी एक नजर भी लोगों को घायल कर देती थी, तो वो नजरें छिपाकर भागने लगती थीं। मशहूर फिल्म क्रिटिक खालिद मोहम्मद सालों पहले लीबी राणा से मुबंई के होटल ताज में एक बुक शॉप पर टकराए थे। 
विज्ञापन

6 of 7
लीबी राणा - फोटो : cineplot
लीबी राणा को देख खालिद तुरंत पहचान गए। जैसे ही खालिद ने हिम्मत जुटाकर लीबी राणा से कहा कि वो एक्ट्रेस लीबी राणा हैं, तो लीबी नजरें चुराकर भागने लगीं। अपनी उस मुलाकात का जिक्र करते हुए खालिद मोहम्मद ने तब कहा था, 'टोके जाने पर लीबी वहां से भागने लगीं और कहा कि नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लीबी राणा
काफी पूछने पर उनकी हिम्मत जवाब दे गई और उन्होंने कहा कि हां वो फिल्मों में थी। काफी मजा आता था फिल्मों में, लेकिन लोग तभी तक आपको सलाम करते हैं जब तक आपका सितारा बुलंद है।' ताज्जुब की बात है कि लीबी राणा जैसी एक्ट्रेस, जो लोगों के दिलों पर राज करती थीं, उन्होंने इस हाल में जिंदगी गुजारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें