Lalita Pawar
ललिता का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। वह हीरोइन बनना चाहती थीं। लेकिन एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक हादसे ने उनके इस सपने को चकनाचूर कर दिया। दरअसल, 1942 में फिल्म 'जंग-ए-आजादी' में मशहूर एक्टर भगवान दादा ने शूटिंग में ललिता को ऐसा जोरदार चांटा मारा कि वह जमीन पर जा गिरीं।