फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन की इस हीरोइन ने बॉलीवुड में किए थे बोल्ड सीन, 27 साल में इतनी बदल गई रंगत

Wed, 11 Dec 2019 10:34 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kimi katkar - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन की 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल को कौन भूल सकता है । साल 1991 में आई फिल्म 'हम' में किमी काटकर ने बिग बी के साथ रोमांस किया था । आज इसी 'जुम्मा-चुम्मा' गर्ल यानी किमी काटकर का बर्थडे है। किमी काटकर आज अपना 54वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं । किमी काटकर 80 और 90 के दशक की बोल्ड हीरोइनों में से एक थीं । 
विज्ञापन

पहली फिल्म थी 'पत्थर का दिल'

2 of 6
kimi katkar
1985 में फिल्म 'पत्थर दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी । इस फिल्म में किमी काटकर ने सपोर्टिंग रोल प्ले किया था । इसके बाद किमी को फिल्म 'Adventures of Tarzan' में लीड रोल मिला। ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी लेकिन किमी को इससे पहचान मिली थी । 
विज्ञापन

फिल्मों में दिए बोल्ड सीन

3 of 6
kimi katkar
फिल्म में किमी ने इतने बोल्ड सीन दिए कि उनकी इमेज एक सेक्सी हीरोइन की बन गई । इस फिल्म के बाद किमी की झोली में कई सारी हिट फिल्में गिरीं । इसमें 'खून का कर्ज', 'जैसी करनी वैसी भरनी', 'गैर कानूनी' और 'मेरा लहू' जैसी फिल्में शामिल हैं । 1991 में फिल्म 'हम' किमी की सबसे बड़ी हिट थी ।

आखिरी फिल्म थी 'हमला'

4 of 6
kimi katkar
इस फिल्म के बाद किमी ने खुद को फिल्मों से दूर कर लिया था । किमी की आखिरी फिल्म 'हमला' थी जो 1992 में रिलीज हुई थी । किमी ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' में काम करने से मना कर दिया था । इसके बाद इस फिल्म में किमी की जगह राम्या कृष्णन को साइन कर लिया गया था ।
विज्ञापन

फिल्मों से बना ली थी दूरी

5 of 6
Anil Kapoor Kimi Katkar - फोटो : twitter
फिल्मों से दूर जाने की वजह किमी की शादी थी । किमी ने 1992 में फोटोग्राफर और ऐड फिल्म मेकर शांतनु शौरी से शादी कर ली थी । शादी के बाद किमी मेलबर्न में सेटल हो गईं । किमी का एक बेटा सिद्धार्थ भी है । कुछ समय बाद किमी पुणे में आकर रहने लगीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के इलाज के लिए आईं पुणे

6 of 6
Anil Kapoor Kimi Katkar - फोटो : twitter
एक इंटरव्यू में किमी ने बताया था कि पुणे आने के पीछे उनके बेटे की बीमारी थी । किमी के बेटे सिद्धार्थ को एक खतरनाक बीमारी हो गई थी । किमी कभी-कभी बॉलीवुड में होने वाले इवेंट में नजर आ जाती हैं । किमी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं ।
 

कपिल बने पिता, 'बिग बॉस 13' में सलमान ने खोली अरहान की पोल, ये हैं हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें