फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ को तलाश है अपनी खोई हुई फिल्म की, 'शूबाइट' के लिए सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

Wed, 11 Dec 2019 08:08 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
एक दशक से भी ज्यादा वक्त से अपनी अटकी हुई फिल्म 'शूबाइट' को रिलीज करने के लिए अमिताभ बच्चन ने फिर एक बार गुजारिश की है। शूजित सरकार निर्देशित इस फिल्म में 'बिग बी' ने एक ऐसे बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया है जो खुद की खोज और मन की शांति के लिए अपना घर छोड़ एक सफर पर निकल जाता है। इस फिल्म को रिलीज करने के लिए अमिताभ बच्चन फिल्म से जुड़े प्रोडक्शन हाउसेज से पहले भी कई बार गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म के कुछ पोस्टर्स साझा करते अमिताभ बच्चन और प्रोडक्शन हाउस से पूछा, 'इस फिल्म का क्या हुआ।'  इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'कृपया यूटीवी फिल्म्स, डिज्नी, स्टार और वॉर्नर...जो भी हैं? यह फिल्म हमें दे दो, हम इसे रिलीज कर लेंगे। लेकिन इसे दे दो।' इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक पहले कहा चुके हैं,  'मुझे लगता है कि इतने लंबे समय से फिल्म को रिलीज ना करना रचनात्मक लोगों की तौहीन करना है। आप अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार का अपमान नहीं कर सकते हैं जिन्होंने इस फिल्म को दो साल दिए हैं। अभी तक इस फिल्म का कुछ भी नहीं हुआ है।'
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
फिल्म की रिलीज ना होने का कोई स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आया है हालांकि आंतरिक सूत्रों के अनुसार, 'यह फिल्म निर्माता कंपनियों के आपसी विवाद में फंसी हुई है।' यह कहानी हॉलीवुड निर्देशक मनोज नाइट श्यामलन के फिल्म के विचार पर आधारित है जो इसी तरह की फिल्म हॉलीवुड के एक बड़े स्टूडियो के साथ बना रहे थे।
 

 

4 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
शूजित के अनुसार, 'अमेरिकी स्टूडियो ने फिल्म को लेकर हमें हरी झंडी दे दी थी इसलिए हमने यह फिल्म बनाई। अब तक वह फिल्म नहीं बना पाए हैं तो उन्होंने इस मामले को हल करना चाहिए।'  फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा दीया मिर्जा, जिमी शेरगिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सारिका जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के गाने गुलजार ने लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : ट्विटर/प्रकाश जावड़ेकर
इस मामले की पड़ताल से ये भी पता चला कि पर्सेप्ट पिक्चर कंपनी ने जॉनी वॉकर नामक एक फिल्म की घोषणा काफी अरसा पहले की थी। इस फिल्म के निर्देशक के तौर पर शूजित सरकार और मुख्य अभिनेता के तौर पर अमिताभ बच्चन का नाम घोषित किया गया। परसेप्ट ये फिल्म नहीं बना पाई तो शूजित इस फिल्म को नए नाम 'शोबाइट' के साथ यूटीवी मोशन पिक्चर्स के पास में ले गए। परसेप्ट ने यूटीवी के खिलाफ मुकदमा दायर किया ताकि इस फिल्म को बनाए जाने से रोका जा सके। लंबे कानूनी लड़ाई के बाद इस मुकदमे को साल 2012 में खारिज कर दिया गया। अब यूटीवी पिक्चर्स का अस्तित्व नहीं है, इस कंपनी को हॉलीवुड की दिग्गज कंपनी डिजनी खरीद चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें