फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2018: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए काजोल और रिचा चड्ढा को मोदी सरकार से यह बड़ी उम्मीद

Thu, 01 Feb 2018 12:58 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देश का आम बजट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली चौथी बार देश का बजट पेश कर रहे हैं। इस बार देश को बहुत उम्मीदे हैं और सरकार इस बजट के जरिये देश को लुभाने की कोशिश करेगी। यह बजट बीजेपी की सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। सभी क्षेत्रों के साथ-साथ इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी बजट-2018 से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मशहूर एक्ट्रेस काजोल और रिचा चड्ढा ने इस बजट से अपनी इच्छाओं को सार्वजनिक किया। बकौल काजोल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पूरी तरह टैक्स फ्री होनी चाहिए। फिलहाल ऐसा नहीं नहीं होता इसलिए वह अपनी उम्मीदों को सरकार पर छोड़ेंगे।
विज्ञापन

3 of 4
दूसरी ओर रिचा चड्ढा ने भी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को टेक्स फ्री करने की वकालत की है। रिचा कहती हैं कि, 'एक कलाकार के नाते फिलहाल इंटरटेनमेंट टैक्स बेहद ज्यादा है। मुझ जैसे लोग 33 फीसदी टैक्स और 15 परसेंट जीएसटी चुकाते हैं। इसलिए मैं कुछ उसके बदले भी चाहूंगी। इसके अलावा शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसे सेक्टर भी टैक्स फ्री होने चाहिए। चड्ढा ने साथ में यह भी जोड़ा कि इतने ज्यादा टैक्स सिनेमा इंडस्ट्री खत्म कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
इस बारे में मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की राय कुछ जुदा लगी। अपनी बात रखते हुए टेरेंस बोले कि इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को टैक्स-फ्री रखना इतना जरूरी नहीं जितना दूसरे क्षेत्रों पर ध्यान देना। यह हमारा पर्सनल एजेंडा होता है। सिनेमा समाजसेवा का साधन नहीं। बता दें कि यह मोदी सरकार का आखिरी बजट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें