फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयां किया दर्द: DDLJ की शूटिंग के दौरान हिमानी शिवपुरी को मिली थी पति के निधन की खबर, बोलीं- मैं अकेली थी

Fri, 05 Nov 2021 10:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
हिमानी शिवपुरी - फोटो : AmarUjala
हिमानी शिवपुरी का नाम फिल्मी दुनिया की दिग्गज अभिनेत्रियों में लिया जाता है। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है और वह कई हिट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें हिमानी बड़े-बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने 'कभी खुशी कभी गम', 'हम आपके हैं कौन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई फिल्मों में काम किया है और इनमें हिमानी शिवपुरी की एक्टिंग को लोगों ने पसंद भी किया है।

हिमानी ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में काजोल और शाहरुख खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ उनका मजेदार लव एंगल दिखाया गया था। लेकिन इस फिल्म के क्लाइमेक्स में हिमानी मौजूद नहीं थीं, जिसकी वजह उनके साथ घटी एक दुखद घटना है। हिमानी ने इसी दौरान अपने पति को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। हिमानी शिवपुरी ने इस दर्द को अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बयां किया है।
विज्ञापन

2 of 5
डीडीएलजे - फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी शिवपुरी ने ‘फ्री प्रेस जनरल’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, मैं अकेली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लाइमेस्क में शामिल नहीं हुई थी। जब हम आउटडोर शूटिंग के लिए निकलने वाले थे उससे ठीक कुछ समय पहले ही मेरे पति का निधन हो गया था। हालांकि, यशराज फिल्म्स क्लाइमेक्स में मेरे और अनुपम खेर की स्टोरी को दिखाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने मेरी परिस्थिति को समझा और क्लाइमेक्स को बदल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
हिमानी शिवपुरी - फोटो : AmarUjala
इसके आगे हिमानी ने कहा, ‘उस समय मेरे पास कुछ भी सोचना का बिल्कुल भी समय नहीं था। मैं एक अनजान शहर में अकेली थी और मुझे अपने पति के अंतिम संस्कार की तैयारी करनी थी और उनकी अस्थियों को लेकर हरिद्वार भी लेकर जाना था। यह सब मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।'  

4 of 5
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
हिमानी शिवपुरी ने पिछले साल भी एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ काम करने का अनुभव साझा किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि, मैं शाहरुख खान को दिल्ली थिएटर से जानती हूं और अनुपम खेर को एनएसडी (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) से जानती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमानी शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा था, ‘यशराज फिल्म्स के साथ काम करना हमेशा एक अलग अनुभव होता है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अनुपम और मेरे किदार को लव एंगल दिया गया था। इस फिल्म की कास्टिंग, स्टोरी और गाने सब कुछ अच्छा था।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें