बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी के लिए आज उनकी जिंदगी का अहम दिन है। हंसिका आज अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हंसिका मोटवानी और सोहेल डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। हंसिका के प्री वेडिंग फंक्शंस भी हो चुके हैं। शादी की तैयारियों के बीच हंसिका ने अपने फिल्मी करियर को लेकर भी खुलासा किया है। हंसिका ने शादी के बाद फिल्मों में अपने काम करने की योजना के बारे में बताया है।