अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित और अजय देवगन, तब्बू अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 2' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रही है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की ओर बहुत तेज गति से बढ़ रही है। आज तीसरे रविवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 'दृश्यम 2' के बाद रिलीज हुईं वरुण धवन की 'भेड़िया' और आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' भी 'दृश्यम 2' को प्रभावित करती नजर नहीं आ रही हैं। आइए जानते हैं आज 17वें दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया...