फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फिल्मों में पति रणवीर सिंह के साथ काम करने से दीपिका का इनकार, जानें बड़ी वजह

Sat, 30 Nov 2019 07:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone, Ranveer Singh - फोटो : social media
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी दीपिका रणवीर की जोड़ी है। इन दोनों को ऑनस्क्रीन तो पसंद किया ही जाता है। साथ ही इन्हें ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने पिछले साल ही दोनों ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद शादी कर ली। इनकी शादी के बाद इनकी जोड़ी को स्क्रीन पर नहीं देखा गया। दोनों के फैन्स भी चाहते हैं कि दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर दिखाई दे। लेकिन दीपिका ने रणवीर के साथ तीन फिल्मों में काम करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
deepika ranveer
इसके बारे में खुद दीपिका ने बताया। दोनों की शादी के बाद ऐसे एक नहीं बल्कि तीन मौके आए थे जब दोनों की जोड़ी को एक साथ देखा जा सकता था। लेकिन दीपिका का कहना है कि उन्होंने तीनों ही फिल्मों के लिए मना कर दिया है। दीपिका का कहना है कि वो रणवीर के साथ ऑनस्क्रीन दिखने के लिए किसी भी फिल्म का चयन नहीं कर सकतीं। वो सिर्फ किसी भी फिल्म में इसलिए काम नहीं कर सकतीं क्योंकि उसमें उनके पति हैं और उन दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
दरअसल रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में दीपिका पादुकोण जल्द ही नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म के शूट के दौरान उन्हें रणवी के साथ कुछ और फिल्मों के लिए संपर्क किया गया था। लेकिन दीपिका ने फिल्म करने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगा था कि फिल्म में उनके लिए करने को कुछ खास नहीं है। इसके साथ ही दीपिका को फिल्म में जो रोल ऑफर हुआ था वो भी बहुत कम था। यानी दीपिका को महज कुछ सीन्स में ही स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलता। जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया। 

4 of 5
Bajirao Mastani
दीपिका और रणवीर की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसका अंदाजा दोनों की पिछली साथ में की गईं तीन फिल्मों को देखकर लगाया जा सकता है। दीपिका रणवीर ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। ये तीनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
बात करें दीपिका के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी पर आधारित है। इसेक साथ ही ये फिल्म दीपिका के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि दीपिका इस फिल्म से निर्माता के रूप में भी डेब्यू कर रही हैं। बता दें कि इस फिल्म दीपिका के साथ अभिनेता 'विक्रांत मेस्सी' भी नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें