फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद रेप: सलमान, वरुण समेत इन स्टार्स का फूटा गुस्सा, बोले- 'ये मानव रूप में शैतान हैं'

Sat, 30 Nov 2019 06:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हैदराबाद रेप - फोटो : Twitter
तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद जली हुई लाश मिलने की खबर ने सबके हिला कर रख दिया। क्या आम और क्या खास, हर कोई इस घटना से गुस्से में है। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : Social Media
यही वजह है कि ट्विटर पर #Nirbhaya, #RIPHumanity, #PunishRapistsInPublic टॉप ट्रेंड्स में शामिल है। इस क्रूर अपराध को जिस भयावह तरीके से अंजाम दिया गया, उसने पूरे भारत में लोगों को हिला दिया है। साउथ स्टार्स भी इस घटना से रोष में हैं और ट्वीट कर अपराधियों को फांसी पर चढ़ा देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 9
chinmayi sripada

साउथ सिनेमा की मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पर लिखा, 'पशु चिकित्सक के बाद कुछ ही दूरी पर पाया गया एक और बलात्कार पीड़िता? रिपोर्ट्स की मानें तो वह भी जल गई थी। #अहमदाबाद #शमशाबाद।' आगे उन्होंने लिखा, 'कई पुरुषों ने मुझसे कहना शुरू कर दिया है एक रेप की वजह से आप पूरे पुरुषों को दोषी नहीं ठहरा सकते। मैं उनको बताना चाहती हूं इसी बलात्कार की वजह से हममें से बहुत सी लड़कियां अपनी आजादी खो देती हैं।'

 

4 of 9
Vijay Deverakonda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा ने लिखा, 'हम में से कितनों को ऐसा करना पड़ता है कि जब हमारे घर की महिलाएं बाहर असुरक्षित महसूस करती हैं तो हमें फोन पर रहना पड़ता है। ये सबसे डरावनी चीजों में से एक है। हमें अपने घरों में, अपने दोस्तों और अपने आसपास में लड़कों/पुरुषों की जिम्मेदारी लेनी होगी। किसी को गलत करते देखें तो उसे ठीक करें, उसे समझाएं और जो इंसानों की तरह नहीं रह सकते उन्हें मानवाधिकार की कोई जरूरत नहीं है। इस मैसेज को आगे बढ़ाएं। हमारी जिंदगी सबसे जरूरी है। किसी भी मदद के लिए पुलिस को फोन करें।'
 
विज्ञापन

5 of 9
Keerthy Suresh - फोटो : instagram

महानती के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं कीर्ति सुरेश ने भी ट्वीट कर गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, 'सुनकर हैरान हूं कि एक डॉक्टर का रेप करके उसे जिंदा जला दिया गया। मैं निशब्द हूं। हैदराबाद जैसे सुरक्षित शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हमारा देश आखिर कब महिलाओं के लिए सुरक्षित होगा। मुझे कर्म पर भरोसा है।' 

विज्ञापन

6 of 9
kajal aggarwal - फोटो : social media
काजल अग्रवाल ने लिखा, 'इस वक्त मैं बहुत गुस्से में हूं। मुझे पता नहीं कि महिलाओं के लिए कोई सुरक्षित जगह बची हैं या नहीं। दोषियों को मृत्युदंड देना जरूरी है। इस समय पर्याप्त सुरक्षा की जरुरत है। उसकी गलती इतनी थी कि उसने उन लोगों पर विश्वास कर लिया जिन्होंने उसको मदद का वादा किया था।' इसके अलावा कोइना मित्रा ने भी ट्वीट कर आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।  
 
विज्ञापन

7 of 9
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- ये मानव के भेष में शैतान हैं। इन निर्दोष महिलाओं को दर्द, यातना और मौत देने वाले इन शैतानों का मिलकर खात्मा करना होगा जो हमारे बीच रह रहे हैं। बेटी बचाओ सिर्फ एक अभियान नहीं है। यह इन राक्षसों को यह बताने का समय है कि हम सभी साथ खड़े हैं। उसकी आत्मा को शांति मिले।
 

8 of 9
Varun Dhawan - फोटो : instagram
वरुण धवन ने लिखा- पूरे देश को बलात्कार जैसी घटनाओं को रोकने के लिए एक साथ आने की जरुरत है। ऐसा क्यों हो रहा है कि लड़कियों को आसानी से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ये दुष्ट कानून से क्यों नहीं डरते?
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : Social Media
बता दें हैदराबाद के बाहरी इलाके में 27 साल की एक युवती पर कथित तौर पर यौन हमला हुआ था जिसके बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। उनके साथ ये अपराध उन्हें मदद का भरोसा दिलाकर किया गया। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें