मनोरंजन की चकाचौंध दुनिया में अभिनय के दम पर कई अभिनेत्रियां अपनी खास जगह बना चुकी हैं। कई अभिनेत्रियां अपने करियर में पूरी तरह सेटल होने के बाद ही शादी का फैसला करती हैं। वहीं, कुछ अभिनेत्रियां शादी के बाद भी अपने करियर को बनाने के लिए मां बनने का फैसला देर से लेती हैं। कई एक्ट्रेस अपने करियर पर ध्यान देने के कारण 35 से 40 साल की उम्र में मां बनी हैं, जिनमें से एक हैं गौहर खान। गौहर हाल ही में मां बनी हैं। चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने 40 की उम्र में बच्चे को जन्म दिया।