फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद खन्ना की खोज थी ये एक्ट्रेस, करीना कपूर के 'ब्वॉयफ्रेंड' से शादी करके अचानक हो गईं गायब

Thu, 11 Apr 2019 11:54 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
anjala zaveri
सलमान खान (Salman Khan) और काजोल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड आपको याद है? घुंघराल बाल वाली इस लड़की का नाम है अंजला जावेरी । इस फिल्म में अंजला जावेरी, काजोल की दोस्त का किरदार निभाती हैं । क्या आप जानते हैं कि अंजला आजकल कहां हैं और क्या कर रही हैं ?
विज्ञापन

2 of 6
anjala zaveri
अंजला जावेरी एक्टर विनोद खन्ना की खोज थीं। उन दिनों विनोद खन्ना अपने बेटे अक्षय खन्ना को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए 'हिमालय पुत्र' नाम से फिल्म बना रहे थे जिसके लिए उन्हें एक नए चेहरे की तलाश थी। उनकी ये तलाश अंजला जावेरी के रूप में पूरी हुई। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन

3 of 6
anjala zaveri
इसके बाद उन्होंने कई और हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। उनकी एकमात्र हिंदी फिल्म जो हिट रही वो थी 'जब प्यार किया तो डरना किया'। इस फिल्म में उनका सपोर्टिंग किरदार था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। 
 

4 of 6
anjala zaveri
इस फिल्म में वो अरबाज खान की गर्लफ्रेंड बनीं थीं। लेकिन असल जिंदगी में अंजला जावेरी ने मॉडल और एक्टर तरुण अरोड़ा से शादी की है। तरुण अरोड़ा वही हैं जिन्होंने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना के ब्वॉयफ्रेंड का रोल प्ले किया था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
अंजला जावेरी
आज अंजला जावेरी अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। बेशक हिंदी फिल्मों में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया लेकिन साउथ में वो जाना-माना नाम हैं। अंजला की साल 2012 में तेलुगु फिल्म आई थी । जिसका नाम Life Is Beautiful था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंजला जावेरी
इसके बाद से अंजला लाइम लाइट से दूर हैं । साउथ में अंजला जावेरी ने तमिल से लेकर तेलुगु और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया है और सभी लगभग हिट ही रही हैं। लोकप्रियता के मामले में वो साउथ की बाकी हीरोइनों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें