बॉलीवुड में एक्शन फिल्मों का दौर चल रहा है। आजकल फिल्मों में बड़े से बड़े स्टंट्स और एक्शन सीन्स फिल्माए जाते हैं। बॉलीवुड के कई सुपरस्टार हमें चुटकियों में पर्दे पर बड़े से बड़ा स्टंट करते नजर आते हैं। सभी फैंस अपने पसंदीदा स्टार को पर्दे पर एक्शन सीन्स करते देख खुश हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह स्टंट्स आपके पसंदीदा एक्टर नहीं, बल्कि उनके बॉडी डबल करते हैं। सुपरस्टार के बॉडी डबल एक सीन को परफेक्ट बनाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देते हैं। चलिए जानते हैं स्टार्स के बॉडी डबल्स के बारे में...