मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के पावर कपल्स हैं। दोनों अक्सर ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, हाल ही में मलाइका अरोड़ा की फर्जी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी, जिसके बाद अर्जुन कपूर न सिर्फ मीडिया हाउस पर भड़क गए थे बल्कि उन्होंने ट्रोल्स का मुंह भी बंद करा दिया था। ऐसे ही इंडस्ट्री में कई सितारे हैं, जिन्होंने अपनी लेडी लव के सपोर्ट में ट्रोल्स की जमकर फटकार लगाई है।