पॉल वॉकर
- फोटो : Twitter
पॉल वॉकर
'फास्ट एंड फ्यूरियस' के स्टार पॉल वॉकर की 2013 में नॉर्थ लॉस एंजिलिस में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पॉल अपने एक दोस्त की गाड़ी में जा रहे थे। उन्हें अपनी संस्था 'रीच आउट वर्ल्ड' के लिए एक चैरिटी इवेंट में उपस्थित होना था। पॉल वॉकर की जब मौत हुई वह सिर्फ 40 साल के थे। उनको कार रेसिंग का इतना अनुभव था कि लोग कहते हैं अगर हादसे वाले दिन वो अपने दोस्त के बजाय खुद अपनी कार ड्राइव कर रहे होते, तो शायद जिंदा होते।