फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film Stars: अभिनय के साथ-साथ आवाज का जादू भी बिखरते हैं ये सितारे, गजब के हैं वॉइस आर्टिस्ट

Sun, 12 Jan 2025 07:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film Stars: अपने दमदार अभिनय के लिए दर्शकों के बीच मशहूर सितारे आवाज के भी सरताज हैं। कई सितारे गजब के वॉइस आर्टिस्ट हैं और चर्चित किरदारों की आवाज बन चुके हैं। आइए जानें...
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
एनिमेटिड फिल्म 'द लायन किंग' के बाद इसके प्रीक्वल में एक बार फिर शाहरुख खान ने मुफासा को आवाज दी है। फिल्म सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म में उनके बेटे आर्यन खान सिंबा की आवाज बने हैं। वहीं अबराम ने युवा मुफासा को आवाज दी है। शक्ल-सूरत का अपना आकर्षण है तो आवाज का आकर्षण भी कम नहीं। शाहरुख खान ही नहीं, कई सितारे अपनी आवाज के लिए जाने जाते हैं। कई फिल्मों में वे चर्चित किरदारों की आवाज बन चुके हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
श्रेयस तलपदे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रेयस तलपदे
मुफासा में श्रेयस तलपदे ने टिमोन के किरदार को अपनी आवाज दी है। यह पहला मौका नहीं है। वे कमाल के वॉइस आर्टिस्ट हैं। ब्लॉकबस्टर हिंदी मूवी पुष्पा में उन्होंने अल्लू अर्जुन को वॉइस दी। इस फिल्म के दूसरे पार्ट के हिंदी संस्करण में भी श्रेयस तलपदे ने आवाज दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन
अजय देवगन का अभिनय सभी ने देखा है। एक्शन फिल्मों से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों तक उन्होंने अपनी अदाकारी का दम दिखाया है। लेकिन, वे वॉइस आर्टिस्ट भी कमाल के हैं। अभिनेता ने साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म 'ध्रुवा' में उन्हें अपनी आवाज दी।

4 of 6
सचिन गोले - फोटो : इंस्टाग्राम
सचिन गोले 
वॉयस ओवर इंडस्ट्री में सचिन गोले भी एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई साउथ हीरोज को अपनी आवाज दी है। केजीएफ स्टार यश पर उनकी आवाज सबसे फिट बैठती है। उन्होंने यश की केजीएफ में भी अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम
शरद केलकर
इस लिस्ट में शरद केलकर का भी नाम है। सुपरस्टार प्रभास की हिंदी डबिंग बाहुबली में शरद केलकर ने एक्टर की आवाज डब की थी। इसके बाद मानो वे प्रभास की परमानेंट आवाज बन गए हैं। उन्होंने आदिपुरुष और सलार में भी प्रभास की आवाज डब की। इनके अलावा संकेत म्हात्रे भी हिंदी वॉयस ओवर इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। उन्होंने कई हॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी आवाज दी। 

ये खबर भी पढ़ें:
Ajith: दुबई रेस जीतने पर परिवार के साथ झूमे अजित, फैन बन अभिनेता के पीछे दौड़े आर माधवन; कई सितारों ने दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा - फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रियंका चोपड़ा-परिणीति
एनिमेटिड फिल्म 'फ्रोजन' में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति ने वॉइस दी है। वर्ष 2019 में आई फिल्म 'फ्रोजन 2' डिज्नी की 2013 की हिट एनिमेटिड फिल्म का ही सीक्वल है। भारतीय दर्शकों के बीच भी इसे खूब पसंद किया गया है। दो बहनों-एल्सा और आना पर बनी इस फिल्म में इन बहनों के किरदार को आवाज भी बॉलीवुड की चोपड़ा सिस्टर्स प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा ने दी। 

ये खबर भी पढ़ें:
Satya: राम गोपाल वर्मा को ऐसे मिला फिल्म 'सत्या' का आइडिया, बोले- 'गैंगस्टर भी नॉर्मल ही दिखते हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें