राहुल वोहरा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अरविंद गौड़ ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘राहुल वोहरा चला गया। मेरा होनहार अभिनेता अब नहीं रहा। कल ही राहुल ने कहा था कि ‘मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।’ कल शाम ही उसे राजीव गांधी अस्पताल से आयुष्मान, द्वारका में स्थानांतरित किया गया था। राहुल हम तुम्हें नहीं बचा पाए, मुआफ करना, हम तुम्हारे अपराधी हैं। आखिरी नमन।’’