फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, ब्रदीनाथ की दुल्हनिया में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने के बाद एक्टर वरुण धवन ने रोमियो के किरदार में जूलियट आलिया को किस करने से साफ इंकार कर दिया है..जानिए क्या है वजह...
विज्ञापन
2 of 5
Varun and Alia
बता दें कि वरुण-आलिया ने रोमियो-जूलियट का किरदार अदा किया है जिसमें एक किसिंग सीन भी शामिल था। दरअसल, रोल के मुताबिक आलिया, वरुण को किस करने को कहती हैं लेकिन वरुण इससे मुंह फेर लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Varun and Alia
बता दें कि वरुण रोमियो बन जूलियट आलिया के लिए एक गुलाब का फूल लेकर आते हैं। सीढ़ी से वे आलिया के छज्जे तक पहुंचते हैं जहां आलिया खड़ी रहती हैं। इसके बाद दोनों में बातें चलती है और बातों-बातों में आलिया तुरंत वरुण को किस करने को कह देती हैं।
4 of 5
Alia
जी हां, चौंकिए मत, दरअसल, अदार पूनावाला की 'क्लीन सिटी इनिशिएटिव' की एक सोशल एड में वरुण ने आलिया को किस करने से मना किया है। स्क्रिप्ट के मुताबिक, आलिया को किस ना करने की वजह उनका कूड़ा फैलाना था। आलिया अपने छज्जे से कूड़े के तौर पर एक पैकेट नीचे फेंकती हैं जो रोमियो वरुण को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता ।
आपको बता दें कि इस विज्ञापन में अदार पूनावाला एक सफाई अभियान की बात कर रहे हैं। आखिर में वरुण और आलिया ये कहते दिखाई देतें है कि 'बदलेगा सीन जब इंडिया होगा क्लीन'।