साउथ की फिल्मों के हिट एक्टर और रजनीकांत के दामाद धनुष टॉलीवुड और बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में कमाल करने जा रहे हैं। जी हां, हॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म का लुक सामने आया है।
विज्ञापन
2 of 5
Ken Scott and Danush
फिल्म 'रांझना' से बॉलीवुड में छा जाने वाले एक्टर धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेरेनाइस बेजो' का पहला लुक रिलीज सामने आया है। वे फिल्म के पहले पोस्टर में वे फ्रेंच एक्ट्रेस केन स्कोट के साथ खड़ें हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ken Scott
फिल्म एक फकीर की असाधारण जर्नी की है। फिल्म में एरिन मोरियार्टी, सराह जेने लेब्रोस जैसे कलाकार अपने-अपने किरदार में नजर आएंगे। फिल्म रोमेन प्योटोलास के उपन्यास पर आधारित है।
4 of 5
Danush and ken Scott
बता दें कि फिल्म की शूटिंग, पेरिस, रोम और ब्रूसेल्स के अलावा भारत में कई जगहों पर हुई है। 'बेरेनाइस बेजो' एक ड्रामा और कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की हीरोइन स्कोट ने धनुष की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि उन्हें धनुष के साथ काम करके काफी अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें एक महान एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला।
धनुष महान एक्टर ही नहीं बल्कि एक सिंगर और डांसर भी हैं। बता दें कि इसी साल धनुष अपनी पहली फिल्म 'पॉवर पांडी' डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म 'मिडिल एज कपल' पर आधारित है।