फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को रोजगार और घर देने के बाद अब गरीब छात्रों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, शुरू किया ये काम

Sun, 13 Sep 2020 04:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram: sonu_sood
आर्थिक रूप से कमजोर, परेशान और जरूरमंद लोगों की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के समय लोगों की मदद करने का कारवां शुरू किया था, जोकि अब बढ़ता ही जा रहा है। प्रवासी मजदूरों को रोजगार और घर देने के बाद अब उन्होंने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की मदद करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram: sonu_sood
सोनू सूद ने गरीब छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। लोग उनसे इसके जरिए मदद की गुहार भी लगाते रहते हैं। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर घोषणा की है कि वह अब बच्चों को स्कॉलरशिप देने वाले हैं, ताकि उनकी शिक्षा में किसी तरह की कमी न हो।
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram: sonu_sood
सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हिंदुस्तान बढ़ेगा तभी, जब पढ़ंगे सभी। छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप शुरू की गई है। मुझे विश्वास है कि आर्थिक तंगी किसी को भी उसका लक्ष्य हासिल करने के लिए नहीं रोक सकती।' सोनू सूद ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे छात्र उनके द्वारा शुरू की गई स्कॉलरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram: sonu_sood
सोनू सूद ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'हमारा भविष्य हमारी काबिलियत और मेहनत तय करेगी ! हम कहां से हैं , हमारी आर्थिक स्थिति का इस से कोई सम्बन्ध नहीं। मेरी एक कोशिश इस तरफ– स्कूल के बाद की पढ़ाई के लिए पूरी स्कॉलरशिप, ताकि आप आगे बढ़ें और देश की तरक्की में योगदान दें। email करें scholarships@sonusood.me.'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram: sonu_sood
सोशल मीडिया पर सोनू सूद के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर अभिनेता के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद प्रवासी मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के लिए मसीहा बनकर उभरे थे। उन्होंने हजारों लोगों को घर पहुंचने में मदद की थी। 

पढ़ें: प्रकाश राज ने कंगना रणौत पर किया कटाक्ष, साझा किया मजेदार मीम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें