फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणधीर कपूर ने पोस्ट की करीना और तैमूर की क्यूट तस्वीर, मस्ती के अंदाज में दिखे दोनों

Sun, 13 Sep 2020 03:56 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर, तैमूर - फोटो : instagram/dabookapoor
करीना कपूर और सैफ अली खान के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर छाई हुई है जिसमें करीना के साथ तैमूर नजर आ रहे हैं। मां बेटे की ये तस्वीर देखते ही बनती है। तस्वीर में तैमूर मस्ती करने के मूड में हैं।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। अकाउंट डब्बू कपूर के नाम से है हालांकि यह अभी वैरिफाई नहीं है। करीना के कजन आदर जैन ने रणधीर कपूर का सोशल मीडिया पर स्वागत किया और उन्हें फॉलो भी किया।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
रणधीर कपूर ने परिवार के साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इनमें उनके पोते, नातिन से लेकर उनके भाई ऋषि कपूर की भी तस्वीर है। इन सबके बीच जिस तस्वीर ने सभी का ध्यान खींचा वो था बेबो और तैमूर की ये प्यारी सी तस्वीर।

4 of 5
कपूर परिवार - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
रणधीर कपूर ने 29 अगस्त को गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। आदर जैन ने इंस्टाग्राम पर रणधीर कपूर का स्वागत करते हुए लिखा था कि 'इंस्टा पर स्वागत है डब्बू मामा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : Instagram - kareenakapoorkhan
बता दें कि करीना कपूर ने हाल ही में एलान किया था कि जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना लगातार काम कर रही हैं। कोरोना काल की वजह से उन्होंने कई विज्ञापनों की शूटिंग घर से ही की। वहीं बीते दिनों उन्हें स्टूडियो के बाहर भी देखा गया, जहां वो फोटोशूट कराने पहुंची थीं। फिल्मों की बात करें तो करीना की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। जिसमें उनके साथ आमिर खान की मुख्य भूमिका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें