फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Khans: कुबेर से कम नहीं बॉलीवुड के तीनों खान की दौलत, जानें शाहरुख-सलमान और आमिर में कौन सबसे अमीर

Sat, 11 Jun 2022 09:04 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक कई अभिनेता और अभिनेत्रियां आईं, लेकिन जब बात खान की होती है, तो हर किसी के मन में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का ख्याल आता है, जो अपनी शानदार फिल्मों के दम पर सालों से इस इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। कहा जाता है कि फिल्मों को हिट करवाने के लिए सलमान, शाहरुख और आमिर का नाम ही काफी है और इन दिनों यह तीनों अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से काफी सुर्खियों में हैं, जिसके लिए तीनों अभिनेता ने मोटी रकम चार्ज की है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान ने अपने शानदार करियर से बेशुमार दौलत कमाई है। अब तक फैंस ने इनकी संपत्ति से जुड़ी कई रिपोर्ट पढ़ी है। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि इनमें से सबसे ज्यादा अमीर कौन हैं? आइए आपको बताते हैं कि तीनों खान में से सबसे ज्यादा कौन अमीर हैं?
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान हैं, जिनकी फिल्मों के लिए 100 करोड़ की कमाई करना मामूली बात है। सलमान का इंडस्ट्री में काफी दबदबा है। उनकी बदौलत ही कई स्टार्स इस इंडस्ट्री में एंट्री कर पाए हैं। अभिनेता बेशक छोटे से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं लेकिन इस अपार्टमेंट की कीमत भी करोड़ों में है। इसके अलावा, उनकी कुल संपत्ति आपकी आंखें बड़ी कर देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की कुल संपत्ति 2255 करोड़ रुपये के आसपास में है।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : Social media
आमिर खान
आमिर खान फिल्मों में अपने परफेक्ट काम के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी कहा जाता है। जल्द ही आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले भी आमिर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए उन्होंने तगड़ी फीस ली है। ऐसे में आमिर ने भी खूब दौलत कमाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता लगभग 1560 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुन खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं और अब भी वह अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहरुख के फैंस उनके दीवाने हैं। वह अभिनेता की एक झलक पाने के लिए ‘मन्नत’ (शाहरुख का घर) के बाहर घंटों इंतजार करते हैं। फैंस का इतना प्यार पाने के साथ-साथ शाहरुख खान ने दौलत भी बेशुमार कमाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग खान 5280 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख तीनों खान में से सबसे ज्यादा अमीर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें