सितारे अपने फैंस से बनते हैं और जो सच्चे सितारे होते हैं वे अपने फैंस की कद्र करना भी जानते हैं। हिंदी सिनेमा के टॉप तीन सितारों में शुमार रणवीर सिंह भी इस बात को बखूबी जानते भी हैं और मानते भी हैं। तभी तो फिल्म 83 की शूटिंग के दौरान लंदन में वह जा पहुंचे एक ऐसे फैन के घर जिसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन उनके ‘सपनों का राजकुमार’ उनके घर के दरवाजे पर दस्तक दे देगा।