फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोडीन की कमी से जूझ रही हैं सोनम कपूर, इंस्टा स्टोरी पर सेहत से जुड़ा बड़ा खुलासा

Sat, 24 Aug 2019 11:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sonam Kapoor - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलासे करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने बारे में ऐसा खुलासा किया जिससे उनके फैंस परेशान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
sonam kapoor - फोटो : file photo
सोनम कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि उनके शरीर में आयोडीन की कमी है। उन्होंने ये बात इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'सभी शाकाहारी लोगों के लिए एक नोट! कृपया सुनिश्चित करें कि आप आयोडीन युक्त नमक इस्तेमाल करें। मुझे पता चला है कि मेरे अंदर आयोडीन की कमी है।' सोनम कपूर की इस पोस्ट पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : file photo
बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर को भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने पर प्रतिक्रिया देने की वजह से ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था। दरअसल, सोनम कपूर ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के उन्होंने निजी जिंदगी के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी बातचीत की थी। इस दौरान उनसे सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने पर राय पूछी गई। बीबीसी ऐशियन नेटवर्क ने सोनम कपूर के इंटरव्यू का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। 

4 of 5
sonam kapoor - फोटो : file photo
वीडियो में सोनम कपूर ने कश्मीर के बारे में बात करते हुए कहा था- मुझे लगता है कि ये बहुत ही विवादित मुद्दा है और मुझे ज्यादा कुछ समझ नहीं आता क्योंकि इसके विपरीत कई खबरें हर जगह सुनने को मिलती हैं, इसलिए मुझे ठीक से पता नहीं है कि क्या सच है। जब मेरे पास इसके बारे में ठीक से जानकारी होगी तो मैं जरूर अपनी राय दूंगी। इस समय जो हालात हैं, इनको देखकर दिल टूट गया है और मैं बहुत बड़ी देशभक्त हूं,इसलिए अभी मेरे लिए शांत रहना ही सही होगा और इसको जाने देना ही सही होगा, क्योंकि ये समय भी गुजर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
सोनम कपूर ने आगे कहा है कि, 'मेरा परिवार पाकिस्तान से संबंध रखता है। मेरा परिवार आधा सिंधी और पेशावर से रहा है।' इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रतिबंध पर भी दुख जाहिर किया। अपनी फिल्म नीरजा के पाकिस्तान में रिलीज न होने पर सोनम कपूर ने कहा- 'बतौर कलाकार हम खुद का हर जगह प्रतिनिधित्व करते हैं,लेकिन उस समय मुझे काफी दुख हुआ जब मेरी फिल्म को पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया। पाकिस्तान में मेरे काफी फैंस और दो अच्छे दोस्त भी हैं।' सोनम कपूर के इन सभी बयानों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें देशद्रोही तक कह दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें