फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल यादव ने 9 साल छोटी लड़की से की थी शादी, कनाडा से है गहरा रिश्ता

Mon, 16 Mar 2020 10:02 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajpal yadav - फोटो : social media
बॉलीवुड एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं । राजपाल यादव की आखिरी हिट फिल्म 'जुड़वा 2' थी। इसके बाद भी उनकी कुछ फिल्में आईं लेकिन सब फ्लॉप हो गईं । राजपाल यादव का 16 मार्च को जन्मदिन होता है । इस मौके पर हम आपको राजपाल यादव की लव स्टोरी बताते हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
rajpal yadav - फोटो : social media
राजपाल यादव ने 16 साल पहले राधा नाम की लड़की से शादी की थी । ये राजपाल यादव की दूसरी शादी थी । उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था । करुणा का निधन उस वक्त हो गया था जब उन्होंने पहली बेटी ज्योति को जन्म दिया। कुछ साल पहले ही राजपाल यादव ने ज्योति की शादी धूमधाम से की थी । 
विज्ञापन

3 of 6
Rajpal Yadav - फोटो : file photo
ज्योति की शादी की तस्वीरें भी सामने आई थीं । आज हम आपको राजपाल यादव की शादी के एलबम के साथ उनकी लव स्टोरी भी बताते हैं । राजपाल यादव ने 10 मई 2003 को राधा संग सात फेरे लिए थे । राजपाल यादव ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुद खुलासा किया था । 
 

4 of 6
Rajpal Yadav, - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'मेरी पत्नी राधा मुझसे 9 साल छोटी हैं । हमारी लव मैरिज हुई थी ।' राजपाल और राधा की मुलाकात कनाडा में हुई थी, जब वो फिल्म 'द हीरो' की शूटिंग के लिए वहां गए थे ।
विज्ञापन

5 of 6
Rajpal Yadav - फोटो : twitter
एक कॉमन फ्रेंड ने दोनों को मिलवाया था। दोनों 10 दिन तक कनाडा में साथ रहे । कनाडा से वापस लौटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के कॉन्टैक्ट में रहे । 10 महीने बाद राधा ने कनाडा छोड़कर भारत आने का फैसला किया । राधा ने राजपाल के लिए ये फैसला लिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rajpal yadav - फोटो : social media
भारत आकर राधा ने राजपाल से शादी कर ली । अब दोनों की दो बेटियां हैं । डॉटर्स डे के दिन राजपाल यादव ने दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी । राजपाल यादव आखिरी बार फिल्म 'जुड़वा 2' में नजर आए थे । अब उनकी अगली फिल्म 'हंगामा 2' होगी जिसमें शिल्पा शेट्टी लीड रोल निभाएंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें