80 के दशक में एक स्टार किड की एंट्री फिल्मों में हुई जिसकी मासूम अदायगी ने सभी का मन मोह लिया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि पहली ही फिल्म से ये मासूम सा दिखने वाला चेहरा रातोंरात स्टार बन जाएगा और बाकी एक्टरों के लिए कांटे की टक्कर साबित होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
कुमार गौरव
ये हीरो थे कुमार गौरव जो स्वर्गीय एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे हैं। कुमार गौरव का डेब्यू किसी सपने से कम नहीं था। उनकी पहली फिल्म थी 'लव स्टोरी' जो जबरदस्त हिट रही और गौरव को उस दौर के एक्टरों की लीग में ला खड़ा किया। पहली ही फिल्म से कुमार गौरव को ऐसी सफलता मिली कि यंगस्टर्स भी बाकी स्टार्स को छोड़ उन्हीं के स्टाइल को कॉपी करने लगे।
विज्ञापन
3 of 9
bollywood flashback kumar gaurav
लेकिन कहते हैं ना कि वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कुमार गौरव का भी वक्त बदला और वो धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया..और फिर एक दिन वो हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री की आंखों से ओझल हो गए।
4 of 9
कुमार गौरव
ताज्जुब की बात है कि जिस बाप का स्टारडम इतना था कि उसे जुबली कुमार के नाम से जाना जाता था उसी का बेटा अचानक ही गुमनामी के अंधकार में खो गया। लेकिन, जहां अक्सर लोग गुमनामी के डर से खुद को शराब में डुबो लेते हैं या डिप्रेशन में चले जाते हैं, वहीं कुमार गौरव ने इस तरह के विचारों को खुद पर हावी नहीं होने दिया।
विज्ञापन
5 of 9
कुमार गौरव
बेशक उनका वक्त खराब चल रहा था लेकिन उन्होंने निराश हुए बिना अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद जारी रखी। फिल्मों वो नहीं चले तो क्या हुआ ? फिल्में उन्हें नहीं मिली तो क्या हुआ ? कुमार गौरव ने ठान लिया था कि वो अपने पिता के नाम को ऐसे ही नहीं डूबने देंगे।
विज्ञापन
6 of 9
bollywood flashback kumar gaurav
बेशक वो अपने पिता जैसे सुपरस्टार नहीं बन पाए लेकिन कुमार गौरव ने अपनी एक अलग पहचान बना ली। आज वो एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। शायद लोग नहीं जानते होंगे कि कुमार गौरव का मालदीव में ट्रेवल बिजनेस है। इसके अलावा उनका कंस्ट्रक्शन का बिजनेस भी रहा है।
विज्ञापन
7 of 9
कुमार गौरव
उनका ये बिजनेस खूब फल-फूल रहा है और उनका सालाना करोड़ों का कारोबार होता है। कुमार गौरव आज जितना कमा रहे हैं शायद वो अपने फिल्मी करियर में भी नहीं कमा पाए होंगे। आज कुमार गौरव अपनी बिजनेस लाइफ में खुश हैं और उन्हें फिल्मों से दूर रहने का कोई मलाल नहीं है।
8 of 9
कुमार गौरव
वैसे फिल्मों की बात करें तो ऐसा नहीं है कि कुमार गौरव ने हिट फिल्में ना दी हों या वो किसी की पसंद नहीं रहे हों। एक समय ऐसा था जब सफलता उनके कद चूम रही थी और फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी उस उगते सूरज को सलाम कर रहे थे। लेकिन कहा जाता है कि उनकी एक गलती उनके करियर को ले डूबी थी।
कुमार गौरव अपनी सफलता के नशे में इतना चूर हो चुके थे कि फैसला कर बैठे कि अब वो किसी भी नई हीरोइन के साथ काम नहीं करेंगे और बस बड़ी हीरोइनों के साथ ही फिल्म करेंगे और इसी फैसले का उनके करियर पर गलत असर पड़ा।
जिन नई हीरोइनों के साथ कुमार गौरव ने काम करने से मना किया वही नई हीरोइनें आगे जाकर हिट हो गईं और उन्होंने कुमार गौरव के साथ फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। नतीजा ये हुआ कि निर्माता-निर्देशक भी उनसे कन्नी काटने लगे। लेकिन आज कुमार गौरव को इसका कोई मलाल नहीं और वो एक बिजनेसमैन के तौर पर काफी खुश हैं।