फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलेन बन मशहूर हुए इस एक्टर की ऐसे हुई थी मौत, पत्नी और बेटी ने भी बॉलीवुड में खूब कमाया नाम

Tue, 15 Oct 2019 04:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
om shivpuri - फोटो : social media
ओम शिवपुरी को आपने पुरानी फिल्मों में विलेन का रोल निभाते देखा होगा। 70 के दशक में करीब हर दूसरी फिल्म में दिखने वाले ओम शिवपुरी की आज पुण्यतिथि है । ओम शिवपुरी का निधन 1990 में 52 साल की उम्र में हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था । उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
om shivpuri - फोटो : social media
राजस्थान में जन्मे ओम शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत जयपुर में एक रेडियो स्टेशन में काम करके की थी । उस समय सुधा शिवपुरी भी वहां काम करती थीं । बाद में ओम शिवपुरी ने सुधा से शादी कर ली थी । ओम शिवपुरी ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया ।
विज्ञापन

3 of 6
om shivpuri - फोटो : social media
ग्रेजुएशन के बाद 1971 में ओम शिवपुरी ने बॉलीवुड में कदम रखा । उनकी पहली फिल्म 'आसाढ़ का एक दिन' थी । 1974 में वो मुंबई शिफ्ट हो गए । उन्होंने दो दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया । उन्होंने 175 फिल्मों में अदाकारी की, जिनमें से ज्यादातर में वो विलेन के रोल में नजर आए । 

4 of 6
om shivpuri - फोटो : social media
ओम शिवपुरी ने 1968 में सुधा शिवपुरी से शादी कर ली थी । दोनों ने मिलकर अपना एक थिएटर ग्रुप भी शुरू किया । इसका नाम 'दिशांतर' था । ओम शिवपुरी ने कई प्ले खुद ही डायरेक्ट किए । इसमें 'आधे अधूरे', 'खामोश', 'अदालत जारी' और 'कोर्ट चालू है' काफी पॉपुलर हुए थे । 
विज्ञापन

5 of 6
Sudha Shivpuri - फोटो : file photo
ओम शिवपुरी की पत्नी सुधा भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आईं । सुधा ने बासु चैटर्जी की फिल्म 'स्वामी' से साल 1977 में बॉलीवुड में डेब्यू किया।उनकी अन्य फिल्मों में 'इंसाफ का तराजू', 'हमारी बहू अलका', 'सावन को आने दो,' 'सुन मेरी लैला', 'बर्निंग ट्रेन', 'विधाता', 'माया मेमसाब' और 'पिंजर' फिल्में शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रितु शिवपुरी
ओम शिवपुरी और सुधा की बेटी रितु शिवपुरी भी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं। उन्होंने गोविंदा की हिट फिल्म 'आंखें' में लीड रोल निभाया था । इस फिल्म का गाना 'लाल दुपट्टे वाली' बहुत पॉपुलर हुआ था । हाल ही में उन्होंने 11 साल के अंतराल के बाद कमबैक किया । सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में वो शिवानी तोमर की मां की भूमिका में नजर आईं। आखिरी बार उन्हें साल 2006 में पंजाबी फिल्म 'एक जिंद एक जान' में देखा गया था।
 

टीवी कलाकारों ने साझा किए करवा चौथ के एहसास, 'यशोदा मां' को 14 साल बाद मिल रहा ये खास मौका

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें