Iftekhar
- फोटो : file photo
इत्तेफाक
बॉम्बे आने के बाद 1950 और 60 के दशक में इफ्तेखार ने 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया लेकिन न उन्हें कामयाबी मिली और न ही दर्शकों ने उन्हें पहचाना लेकिन जब 1969 में बीआर चोपड़ा निर्मित और राजेश खन्ना अभिनीत ‘इत्तेफाक’ आई, जिसमें उन्होंने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई थी, तो उनकी तकदीर हमेशा के लिए बदल गई। इसके बाद वे फिल्मों में बतौर पुलिस वाले इस कदर व्यस्त हुए कि न सिर्फ जल्द ही बॉम्बे में अपना फ्लैट खरीद लिया बल्कि 1970 और 80 का दशक इफ्तेखार के जीवन का स्वर्ण-काल साबित हुआ।