फिल्म की कहानी के साथ-साथ कुछ फिल्मों के कलाकार भी हमारे दिल में अपनी एक अलग जगह बना लेते हैं। 2007 में आई साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'तारे जमीन पर' के बहुत कम बोलने वाले, अपने ही सवालों में उलझे रहने वाले ईशान अवस्थी ने भी अपने अभिनय कला से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। इस किरदार में जान फूंकने वाले कलाकार का असल नाम दर्शील सफारी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दर्शील की उम्र महज 10 साल थी। आज यानी 9 मार्च, 2022 को दर्शील 25 साल के हो गए हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि दर्शील इन 15 सालों में कितने बदल गए हैं और क्या कर रहे हैं। पढ़िए...