फिल्म रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर रणवीर सिंह को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चीनी मोबाइल कंपनी वीवो ने भारत में अपने ब्रांड एंबेसडर रणवीर सिंह से किनारा कर लिया है और उनकी जगह अब इस सुपरस्टार को चुना है...
विज्ञापन
2 of 5
Ranveer Singh
जी हां, चीनी मोबाइल कंपनी वीवो अब आमिर खान को हायर कर रही है। दरअसल पूरा मामला ये है कि एक्टर रणवीर सिंह भारत में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर है और अब कंपनी चीन में भी अपने मोबाइल के लॉन्च के लिए प्लान कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Ranveer Singh
इसलिए उन्होंने इसके लिए आमिर को चुना है। आमिर को चुनने के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि रणवीर सिंह चीन में उतने फेमस नहीं हैं जितने कि आमिर खान। क्योंकि आपको बता दें कि चीन में आमिर की फिल्म दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार का डंका चारों ओर बजा है जिससे आमिर चीन में बहुत ही पॉपुलर हो चुके हैं। ऐसे में कंपनी भी अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है।
4 of 5
Ranveer Singh
इसलिए कंपनी ने ये फैसला लिया है कि चीन में आमिर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें वीवो का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। कंपनी ने ये भी बताया है कि रणवीर के साथ अब कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट भी खत्म हो चुका है। ऐसे में रणवीर की तरफ से भी किसी सवाल की गुंजाइश नहीं बनती है।
फिलहाल आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं रणवीर भी फिल्म 'गुली ब्वॉय' के शिड्यूल में लगे हुए हैं। बता दें कि रणवीर की फिल्म 'पद्मावत' ने भारी विरोध के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कलेक्शन कर लिया है।