द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक लोकल कॉर्पोरेटर श्याम लांदे ने बताया है कि मुंबई के जिला कलेक्टरेट ने पुणे के जिला कलेक्टरेट को लेटर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के निर्माण को लेकर प्रॉपर्टी से संबंधित सारे दस्तावेज, अनुमानित राशि और डिजाइन की कॉपी समेत सब कुछ जमा कर दिया गया है।