आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने के करीब तीन महीने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दें कि आमिर खान ने इस फिल्म से चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी की थी। उम्मीद थी कि फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करेगी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को पसंद किया जा रहा है। हाल ही में फिल्म के सुर्खियों में आने की वजह है बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का पंजाबी लहजा। इस मसले पर आमिर खान ने अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्या कहा, जानते हैं इस रिपोर्ट में...