फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Gossips: जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना को फेंककर मारा था कांच का ग्लास, लगाने पड़े थे 16 टांके

Sun, 23 Oct 2022 07:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चकाचौंध से बनी फिल्मी दुनिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। फिल्मी गलियारों में मंनोरंजन जगत से जुड़े किस्से और कहानियां अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bollywood Gossips - फोटो : अमर उजाला

चकाचौंध से बनी फिल्मी दुनिया अक्सर लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। फिल्मी गलियारों में मंनोरंजन जगत से जुड़े किस्से और कहानियां अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। लोग भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़े इन किस्सों के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप ना सिर्फ हैरान होंगे बल्कि चौंकेंगे भी। सीरीज की अगली कड़ी में आज बात करेंगे अमिताभ बच्चन के जीवन से जुड़ा वह पहलू जब उनकी वजह से एक्टर विनोद खन्ना घायल हो गए थे। 

विज्ञापन

2 of 4
अमिताभ बच्चन,विनोद खन्ना - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने शो के दौरान खुद से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ साझा किया था। अभिनेता ने बताया था कि कैसे एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने सच में अभिनेता विनोद खन्ना को घायल कर दिया था, जिसके बाद उन्हें काफी शर्मिंदगी भी महसूस हुई थी।

विज्ञापन

3 of 4
अमिताभ बच्चन,विनोद खन्ना - फोटो : Social media
बात साल 1978 की है जब फिल्म मुकद्दर का सिकंदर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ एक्टर विनोद खन्ना भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी। लेकिन इस फिल्म के एक सीन के दौरान विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन की वजह से घायल हो गए थे। दरअसल फिल्म के एक सीन को शूट करते समय यह हादसा हुआ, जिसकी वजह से विनोद खन्ना को 16 टांके भी लगे थे।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन,विनोद खन्ना - फोटो : Social media
फिल्म में एक सीन था जिसमें अमिताभ को विनोद खन्ना की तरफ ग्लास फेंकना था और विनोद खन्ना को झुकते हुए इस अटैक से खुद को बचाना था। लेकिन शूट के दौरान अमिताभ ने ग्लास  इतनी जोर से उठाकर मारा कि विनोद सही समय पर नीचे नहीं झुक पाए और वह सीधा जाकर उनकी ठोढ़ी पर लग गया। चोट की वजह से विनोद को 16 टांके भी लगाने पड़े, जिसके कारण उनकी ठोढ़ी पर एक परमानेंट मार्क भी हो गया था। इस हादसे के बाद अमिताभ लगातार उनसे माफी मांगते रहे क्योंकि उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें