भोला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भोला
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का ट्रेलर लांच हो चुका है। ट्रेलर में अजय देवगन जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहें है। 'भोला' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। अजय देवगन इस फिल्म से पहले भी कई एक्शन फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन इस फिल्म में उनका एक नया अवतार देखने को मिलेगा। इस फिल्म का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया है। यह फिल्म तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म भोला में अजय देवगन, तब्बू, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, विनीत कुमार और गजराज राव की मुख्य भूमिकाएं है। यह फिल्म अगले महीने 30 मार्च को रिलीज होगी।