फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan Lifetime Box Office: देशभर में बिक चुके 'पठान' के तीन करोड़ से ज्यादा टिकट, बना दिया यह खास रिकॉर्ड

Mon, 27 Feb 2023 01:47 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बॉलीवुड के किंग खान ने इस फिल्म से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया। फिल्म में शाहरुख का दमदार एक्शन देख लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। रोमांस किंग का एक्शन अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। 'पठान' ने महज 33 दिनों में 525.66 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : social media

'पठान' पिछले महीने 25 जनवरी को रिलीज की गई थी, जिसके बाद फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और कई नए रिकॉर्ड बनाए। 'पठान' अब उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनके भारत में तीन करोड़ से अधिक टिकट बिके हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म के 3.15 करोड़ टिकट बिक चुके हैं। वहीं, तमिल-तेलुगू भाषा में डब वर्जन के 15 लाख टिकटों की बिक्री होने की उम्मीद है। ऐसे में पूरे भारत में 'पठान' का क्लोजिंग फुटफॉल 3.30 करोड़ के आसपास माना जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
पठान - फोटो : social media

देशभर में तीन करोड़ टिकट बेचने वाली आखिरी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' थी। अब ' पठान ' इस लिस्ट में शामिल हो गई है। खास बात यह है कि पांच साल बाद बॉलीवुड की कोई फिल्म इस लिस्ट में शामिल हुई है। वहीं, 'पठान' का फुटफॉल स्कोर इसलिए ज्यादा खास हो गया है, क्योंकि ये नतीजे कोरोना काल के बाद हासिल हुए। दरअसल, कोरोना महामारी के बाद लोग सिनेमाघरों में जाने से कतरा रहे थे और ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में 'पठान' ने अपनी दमदार स्टोरी लाइन और एक्शन के जरिए लोगों को फिर से थिएटर की तरफ मोड़ दिया है, जो बड़ी उपलब्धि है।

4 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media

साल 2000 से अब तक इन फिल्मों के तीन करोड़ टिकट बिके 

  • कल हो न हो (2000)
  • गदर (2001)
  • कभी खुशी कभी गम (2001)
  • 3 इडियट्स (2009)
  • पीके (2014)
  • बजरंगी भाईजान  (2015)
  • सुल्तान  (2016)
  • दंगल (2016)
  • टाइगर ज़िंदा है (2017)
  • पठान (2023)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान' के वर्ल्डवाइड फुटफॉल की बात करें तो फिल्म 50 लाख की रेंज में अपने अंतरराष्ट्रीय फुटफॉल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दुनियाभर में  'पठान' का फुटफॉल 3.80 करोड़ तक पहुंच गया है। भारत में, 'पठान' ने भारत में अब तक हिंदी में और डब संस्करण मिलाकर कुल 525.66 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1025 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि  पिछले दो हफ्तों में YRF ने टिकट कीमत कम कर दी है, जिसने फिल्म को थिएटर में बने रहने में काफी मदद की। 

यह भी पढ़ें-  Lata Mangeshkar: 'मन की बात' में पीएम मोदी को याद आईं लता मंगेशकर, जानें क्यों किया स्वर कोकिला का जिक्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें