फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acharya Box Office Collection Day 1: राम चरण की फिल्म की शानदार ओपनिंग, बड़े परदे पर ‘आचार्य’ का जोरदार धमाका

Sat, 30 Apr 2022 11:13 AM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘आचार्य’ ने उनके करियर में सिर्फ तेलुगू में रिलीज हुई फिल्मों के मामले बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बना दिया है। राम चरण की जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट के साथ रिलीज हुई पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ की कामयाबी के बाद तेलुगू की ये दूसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी धमाकेदार ओपनिंग ली है। राम चरन की इस फिल्म से उम्मीदें ये भी की जा रही है कि ये उनके करियर में सिर्फ तेलुगू में रिलीज हुई फिल्मों के मामले में फिल्म ‘रंगस्थलम’ की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।
विज्ञापन

2 of 5
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
राम चरण का एक और राज्याभिषेक
चर्चित अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी के बेटे राम चरण ने अपना करियर 2007 में हिट फिल्म ‘चिरुथा’ से शुरू किया था। तब से लेकर वह 15 साल में अब तक 15 फिल्में कर चुके हैं। उनकी फिल्म ‘मगधीरा’ को भारतीय सिनेमा में पुराणों और वर्तमान के समागम वाली फिल्मों का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। इस फिल्म ने 2009 में बॉक्स ऑफिस पर 149.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। और, अब फिल्म ‘आचार्य’ भी कुछ कुछ वैसा ही कमाल करती दिख रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 35 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर पूरे देश में हल्ला मचा दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साउथ सिनेमा की दिवाली जारी
हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों ‘रनवे 34’ और ‘हीरोपंती 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की नाकामी के बाद जहां हिंदी फिल्म उद्योग में निराशा का माहौल है। वहीं, दक्षिण भारतीय सिनेमा की पिछले साल ‘पुष्पा पार्ट 1’ से शुरू हुई दिवाली अब भी जारी है। इस साल पहले तेलुगू फिल्म ‘आरआरआर’ और फिर कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने जिस तरह का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है, उससे भारतीय सिनेमा के कारोबार में हिंदी सिनेमा की हिस्सेदारी इस साल और घटने की आशंका दिखने लगी है। भारतीय सिनेमा में कारोबार के कुल 55 फीसदी हिस्से पर काबिज रहने वाले हिंदी सिनेमा का हिस्सा बीते साल के आखिर तक 27 फीसदी तक गिर गया है।

4 of 5
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिर्फ तेलुगू में रिलीज हुई फिल्म
तेलुगू सिनेमा इस समय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सिनेमा है। बीते साल के आखिर तक भारतीय सिनेमा की कुल कमाई में 28 फीसदी की हिस्सेदारी हथिया लेने वाले तेलुगू सिनेमा को ‘आरआरआर’ के बाद राम चरण की फिल्म ‘आचार्य’ से भी काफी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि फिल्म ‘आचार्य’ पहले वीकएंड में ही सौ करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी और ये तब है कि जब इस फिल्म को हिंदी में रिलीज ही नहीं किया गया है। फिल्म ‘आचार्य’ ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में करीब 24 करोड़ रुपये, निजाम क्षेत्र में करीब आठ करोड़ रुपये और अन्य क्षेत्रों करीब तीन करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आचार्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'रंगस्थलम’ के रिकॉर्ड पर नजर
फिल्म ‘आचार्य’ से पहले राम चरण के करियर की ‘आरआरआर’ के अलावा दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘रंगस्थलम’ रही है, इसने साल 2018 में करीब 216 करोड़ रुपये की कमाई की थी, इस फिल्म को भी सिर्फ तेलुगू में ही रिलीज किया गया। सिर्फ तेलुगू में रिलीज होने वाली राम चरन की दो ही फिल्मों ने सौ करोड़ से ऊपर की कमाई की है। फिल्म ‘आचार्य’ में राम चरण के साथ उनके पिता चिरंजीवी की भी मुख्य भूमिका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें