शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालिया रिलीज फिल्म ‘महाराजा’ जिन लोगों ने देखी है, उन्हें इस फिल्म में पिता-पुत्री की कहानियों को दर्शकों को मिलने वाले प्यार पर पूरा यकीन बनता दिखता है। खुद अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म में जो किरदार कर रहे हैं वह विदेश में एक बेटी की देखभाल करने वाले पिता का ही है। लेकिन, शाहरुख खान की सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक का काम थोड़ा टेढ़ा है। यहां वह ‘किंग’ की बेटी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हैं। जी हां, फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के सामने अभिषेक बच्चन विलेन बनने जा रहे हैं।