फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया डे: अभिषेक बच्चन ने बनाया अपना ही मजेदार मीम, फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

Wed, 30 Jun 2021 08:16 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक बच्चन का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
30 जून को हर साल वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाया जाता है। पहली बार वर्ल्ड सोशल मीडिया डे Mashable द्वारा 30 जून 2010 को मनाया गया था। वर्ल्ड सोशल मीडिया डे मनाने का मकसद सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में बताना है। आज दुनिया में कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हो गए हैं जिनसे शायद ही कोई अछूता है। आप में से कई लोग फेसबुक, ट्विटर, लिंकडिन, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करते होंगे। आज सोशल मीडिया डे पर सेलेब्स ने भी पोस्ट साझा करते हुए लोगों के साथ फनी मीम्स और प्लेटफॉर्म को सही तरीके से इस्तेमाल करने की नसीहत दी है। इस कड़ी में एक्टर अभिषेक बच्चन के पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। एक्टर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो नजर आ रहे हैं। और इसमें उन्होंने फैंस के लिए कुछ खास लिखा है।

क्या शेयर किया अभिषेक बच्चन ने
स्टेन ली की स्पाइडरमैन कॉमिक के पीटर पार्कर की आइकॉनिक लाइन्स को कोट किया। ड्रेक वाले मशहूर मीम स्टाइल में अभिषेक दो अलग-अलग चीजों पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। पहले में वह अफवाहों और निगेटिव चीजों को सोशल मीडिया के जरिए फैलाने को रिजेक्ट करते दिख रहे हैं, वहीं दूसरे में वह सोशल मीडिया को जानकारी शेयर करने, ज्ञान हासिल करने और प्यार, शांति और खुशी फैलाने का जरिया बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
अभिषेक बच्चन ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'सोशल मीडिया पावरफुल टूल है लेकिन याद रहे, बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आ जाती है!' अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर सुनील शेट्टी और अन्य सेलेब्स ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके ह्यूमर की तारीफ की। फैंस ने भी एक्टर के सोशल मीडिया के आइडिया वाली बात से सहमति जताई।
 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
तो वहीं आज वर्ल्ड सोशल मीडिया डे पर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' लॉन्च किया है। अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया और लिखा, "हम अक्सर सोशल मीडिया के नकारात्मक पक्ष के बारे में बात करते हैं - बुलिंग, ट्रोलिंग और नफरत। महामारी के दौरान, मैंने सोशल मीडिया की ताकत देखी- मानवता। अजनबियों की मदद करना, संसाधनों और सूचनाओं को साझा करना, जान बचाना। इसने दया, करुणा और सहानुभूति में मेरे विश्वास को मजबूत किया।"
 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : instagram
अनन्या पांडे ने आगे लिखा, 'सोशल मीडिया फॉर सोशल गुड' एक सीरीज है जिसमें मैं सोशल मीडिया के कुछ 'हीरो' से बात करने जा रही हूं जिन्होंने समाज की भलाई के लिए इसका सकारात्मक और रचनात्मक उपयोग किया है! सोशल मीडिया एक पॉजिटिव जगह बनाया जा है - आइए हम सब इसे सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें!'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन और अनन्या पांडे दोनों के ही पोस्ट की फैंस ने खूब तारीफ की। अनन्या की पोस्ट पर भी फैंस ने सहमति जताई। अनन्या पांडे का कहना था कि सोशल मीडिया के जरिए हमें कोरोना काल में काफी मदद मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें