अभिषेक बच्चन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिषेक बच्चन को लेकर अक्सर यह माना जाता है कि वह चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। सदी के महानायक के घर जन्म। दादा हरिवंश राय बच्चन बड़े कवि तो माता और पिता दोनों ही फिल्म जगत के नामी सितारे। आम धारणा है कि अभिषेक बच्चन को जिंदगी में कभी संघर्ष नहीं करना पड़ा होगा। मगर, ऐसा नहीं है। इंडस्ट्री में कदम रखने और पहली फिल्म में काम करने के लिए अभिषेक बच्चन को खूब पापड़ बेलने पड़े। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने इसका जिक्र किया था। उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म 'रेफ्यूजी' दो साल संघर्ष करने के बाद मिली थी। आइए जानते हैं अभिषेक बच्चन के बारे में...