सुजीत कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बहुत कम लोगों को ही यह बात पता होगी कि सुजीत कुमार को फिल्मों में काम करने की दिलचस्पी नहीं थी। सुजीत कुमार फिल्मों में आने से पहले वकालत की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई करते हुए उन्होंने कॉलेज के एक नाटक में भाग लिया। इस नाटक के जज पैनल में मशहूर निर्माता-निर्देशक फणी मजुमदार ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की और एक्टर बनने की सलाह दी और फिर सुजीत कुमार का रुझान फिल्मों की तरफ हो गया। हिंदी फिल्मों में सुजीत ने सबसे ज्यादा राजेश खन्ना के साथ काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने ज्यादातर नायक के दोस्त के या फिर विलेन के रोल निभाए।
Pathaan: कम बजट में बनी इस बॉलीवुड फिल्म को अब तक पीछे नहीं छोड़ सकी है पठान, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान