फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhay Deol Interview: ‘अनुराग कश्यप ने मेरे बारे में बहुत झूठ फैलाया, अब उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा’

Sat, 07 Jan 2023 06:44 PM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
अनुराग कश्यप और अभय देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रयोगात्मक कहानियों के लिए हमेशा तैयार रहने वाले अभिनेता अभय देओल की नई वेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड की सत्य घटना आधारित है। यह सीरीज आने वाले शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली है। अभय देओल ने निर्देशक इम्तियाज अली की डेब्यू फिल्म ‘सोचा न था’ से अपना करियर शुरू किया और ‘देव डी’ उनके करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म रही। इन दिनों अभय ओटीटी पर खासे सक्रिय हैं और लगातार ऐसे किरदार कर रहे हैं जिनमें बतौर अभिनेता वह खुद के लिए चुनौती पेश करें। अभय देओल से एक खास बातचीत...
विज्ञापन

2 of 8
अभय और राजश्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आप बहुत ही चुनिंदा फिल्में करते हैंवेब सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' में ऐसी क्या खास बात नजर आई?
मुझे इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। मुझे अब याद है जब यह हादसा हुआ था। मुझे बहुत दुख हुआ था। मैंने कई सच्ची कहानियों पर काम किया है लेकिन यह कहानी बहुत ही दुखद है। इस घटना को  25 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी उस घटना को याद करके मन सिहर जाता है। यह वेब सीरीज उस उपहार सिनेमा अग्निकांड के कारणों और कारकों दोनों की तहकीकात करेगी। सीरीज में मैंने शेखर कृष्णमूर्ति का किरदार निभाया है, जिन्होंने अपनी पत्नी नीलम के साथ उपहार सिनेमा

विज्ञापन

3 of 8
अभय देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते तीन साल में ओटीटी का दायरा पूरे मनोरंजन जगत को अपने आगोश में ले चुका है, इससे कलाकारों को कितना फायदा हो रहा है?
ओटीटी प्लेटफार्म नए कलाकारों के लिए वरदान साबित हुए हैं। नए कलाकारों को काम करने के अच्छे मौके तो मिल ही रहे हैं, उन कलाकारों को भी एक तरह का नया जीवनदान मिल गया है जो खुद को करीब करीब सेवानिवृत्त मान चुकेथे। ओटीटी ने अपने लिए दर्शकों की नई दुनिया खोज निकाली है। सामग्री भी इसीलिए इसके लिए खूब बन रही है। सबसे अधिक आजादी इसमें निर्देशकों को मिली है जो अब अपने दिल की बात परदे पर कह सकते हैं, जो फिल्मों में हो नहीं पा रहा था।

यह भी पढ़ें: तुनिशा का दिलजीत दोसांझ के साथ पुराना वीडियो वायरल, एक्ट्रेस से लाइव पर बात करते दिखे सिंगर

4 of 8
सोचा ना था - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशकों की बात से याद आया कि इम्तियाज अली भी तो ओटीटी पर आ चुके हैं। आप दोनों ने एक साथ ही फिल्मों में काम शुरू किया। अब बात होती है उनसे?
नहीं, ऐसे तो कभी कुछ बात नहीं होती है। लेकिन, हां मुझे पता है कि वह भी ओटीटी पर काफी काम कर रहे है। ओटीटी एक ऐसा प्लेटफार्म है कि यहां सभी के लिए अच्छे मौके हैं। बस कॉन्टेंट अच्छा होना चाहिए। इम्तियाज अली ने भी कई सीरीज बनाई हैं। मौका मिलता है तो उन्हें भी देखता हूं।

यह भी पढ़ें: मार्वल फेम जेरेमी रेनर ने अस्पताल में मनाया जन्मदिन, फैंस के लिए जारी किया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन

5 of 8
देव डी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, अनुराग कश्यप के साथ काम करने का अब भी उतना ही उत्साह है?
मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगा। उन्होंने मेरे बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत सारी झूठी अफवाहें फैलाई हैं। मेरे बारे में बहुत घटिया बातें की। अक्सर ऐसा होता है जब आप किसी के आगे अपना दिल खोलकर रख देते हैं तो लोग आप का फायदा उठाने लगते हैं। मैंने अनुराग कश्यप के साथ 'देव डी' में काम किया। मेरा उनके साथ काम करने का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। भविष्य में कभी भी मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहूंगा।

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, करवाई हाथों की सर्जरी

विज्ञापन

6 of 8
राजीव और सनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ख़ैर, निर्देशकों से हटकर देओल परिवार की तीसरी पीढ़ी की तरफ आते हैं। करण के बाद अब राजवीर भी डेब्यू करने जा रहे है, अपने अनुभवों के बारे में उन्हें बताते हैं?
बिल्कुल, मैं अब तक के अपने सारे अनुभव उनके साथ शेयर करना चाहूंगा लेकिन साथ एक बात उन्हें यह भी बताना चाहूंगा कि उन्हें अपनी खुद की पहचान बनानी पड़ेगी और दर्शकों की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना पड़ेगा। मैंने देखा है, आज की पीढ़ी अपने करियर को लेकर बहुत सजग है और पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है। जहां भी मेरे सुझाव और मार्गदर्शन की जरूरत उन्हें पड़ेगी, मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।

यह भी पढ़ें:  शीजान खान की जमानत याचिका स्थगित, अब 9 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन

7 of 8
देओल परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मी गपशप में देओल परिवार के बारे में ज्यादा बात नहीं होती है, और कोई खूबी जो आप बताना चाहें?
यही तो सबसे बड़ी खूबी है कि देओल परिवार के बारे में ज्यादा बात नहीं होती। हमारा परिवार शुरू से ही किसी विवाद में नहीं रहा। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे परिवार को काफी सम्मान के साथ देखा जाता है।

यह भी पढ़ें: 'पठान' के ट्रेलर के साथ होगा डबल धमाका, आदित्य चोपड़ा लॉन्च करेंगे स्पाई यूनिवर्स
विज्ञापन

8 of 8
अभय देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, फिटनेस को लेकर आपकी क्या राय हैखुद को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए कोई खास प्रयास करते हैं आप?
फिटनेस का मेरे जीवन में काफी महत्व है। मेरा मानना है कि खानपान में थोड़ा सा ध्यान रखकर आप अपने आप को पूरी तरह से फिट रख सकते है। मैं मीठा खाने से बहुत परहेज करता हूं। खाना घर का बना ही खाता हूं। और, समय मिलता है, तो साइकिल जरूर चलाता हूं। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार अजय देवगन के भतीजे अमन, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें