फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannah Bhatia: गोवा में बीच पर अकेले-अकेले मस्ती करती दिखीं तमन्ना भाटिया, लोगों ने पूछ लिया- विजय कहां है?

Sat, 07 Jan 2023 02:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले दिनों इनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो के बाद से ही दोनों के रिलेशन की खबरों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन की खबरों को लेकर अभी तक चुप्पी साध रखी है। इसी क्रम में तमन्ना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। जिस पर फैंस ने जमकर चुटकी ली। 
विज्ञापन

2 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : social media
आपको बता दें कि अभिनेत्री तमन्ना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से न्यू ईयर हॉलीडे के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए। इनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नए साल में प्रवेश करना जैसे कि यह टवेंटी-टवेंटी फ्री है'। इन फोटोज और वीडियो में तमन्ना अकेली गोवा के बीच पर हॉली-डे मनाती नजर आ रही हैं। इनमें से एक वीडियो में तमन्ना आमिर खान की आइकॉनिक 'दिल चाहता है' फिल्म के एक सीन सीन को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में तमन्ना बीच वाइब्स का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। तो वहीं एक और वीडियो में अभिनेत्री रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: आंखें खोल देगा 'छतरीवाली' का ट्रेलर? गंभीर विषय पर चोट करती नजर आईं रकुल प्रीत
 
विज्ञापन

3 of 4
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। फैंस अभिनेत्री पर पोस्ट पर कमेंट कर चुटकी ले रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो यह तक पूछ लिया, 'कहां हैं विजय वर्मा?' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर कहा 'कुछ फोटो विजय वर्मा के साथ भी पोस्ट कर देते'। वहीं एक अन्य यूजर ने तमन्ना की तारीफ करते हुए कहा 'क्यूट'।

यह भी पढ़ें: शाहरुख से सोशल मीडिया पर मांगा गया OTP, मिला यह शानदार जवाब, मुंबई पुलिस ने भी किया लाजवाब
विज्ञापन

4 of 4
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर रही हैं। एक्ट्रेस की साल 2022 में 'प्लान ए-प्लान बी' और 'बबली बाउंसर' जैसी फिल्में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोल चुड़िया में नजर आएंगी तो वहीं  विजय वर्मा करीना कपूर के साथ सुजॉय घोष की फिल्म 'द इनोवेशन ऑफ सुपेर्स्पेक्ट एक्स' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: जब कसरत करते हुए जिम ट्रेनर से लड़ गईं अभिनेत्रियों की आंखें, लिस्ट में आमिर की बेटी का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें