ओटीटी पर रिलीज हुई दो ताजा रीमेक फिल्मों ‘लक्ष्मी’ और ‘दुर्गामती’ का जो हश्र हुआ है, उससे भी हिंदी फिल्म निर्माता सबक लेने को तैयार नहीं दिख रहे। अब तेलुगू क्राइम कॉमेडी फिल्म 'ब्रोशेवरेवरूरा' की हिंदी रीमेक बनने जा रही है जिसमें अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल और करण के चाचा अभय देओल मुख्य भूमिकाओँ में होंगे। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन करने जा रहे हैं।